राजा पीटर 5 साल बाद जेल से निकले बाहर

उल्लेखनीय है कि बुधवार को हाई कोर्ट से उन्हें सशर्त जमानत मिली थी। शुक्रवार को एनआइए के विशेष न्यायाधीश एमके वर्मा की अदालत में उनकी ओर से 10-10 हजार का बेल बांड भरा गया

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Raja Peter: पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा की हत्या (Ramesh Munda Murder) के आरोप में जेल में बंद पूर्व विधायक गोपाल कृष्ण पातर उर्फ राजा पीटर पांच साल बाद जमानत पर जेल से बाहर निकले। शुक्रवार की देर शाम वह बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा से बाहर आये।

जेल गेट पर कार्यकर्ताओं ने माला पहना कर उनका स्वागत किया। राजा पीटर ने वहां संवाददाताओं से कहा कि उन्हें इस मामले में फंसाया गया है। उन्हें न्यायालय पर भरोसा था।

उल्लेखनीय है कि बुधवार को हाई कोर्ट से उन्हें सशर्त जमानत मिली थी। शुक्रवार को NIA के विशेष न्यायाधीश MK वर्मा की अदालत में उनकी ओर से 10-10 हजार का बेल बांड भरा गया।

कई अन्य आरोपी ट्रायल फेस कर रहे हैं

इसके अलावा उन्होंने घर नहीं बदलने, मोबाइल नंबर नहीं बदलने, देश से बाहर नहीं जाने का एकरारनामा कोर्ट को सौंपा। इसके बाद अदालत से उनका रिलीज ऑर्डर जेल भेजा गया।

फिर उन्हें शुक्रवार की शाम जेल से रिहा कर दिया गया। नौ जुलाई 2008 को पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा की हत्या नक्सलियों ने बुंडू स्थित एक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कर दी थी। इस मामले में गोपाल कृष्ण पातर (Gopal Krishna Patar) उर्फ राजा पीटर, नक्सली कमांडर कुंदन पाहन सहित कई अन्य आरोपी ट्रायल फेस कर रहे हैं।

Share This Article