रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन रांची में 80 शिशुओं ने लिया जन्म, RIMS में 20 और…

रांची के सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार ने बताया कि अन्य दिनों के मुकाबले अधिक संख्या में बच्चों ने जन्म लिया है।

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

BABIES BORN ON AUSPICIOUS DAY: 22 जनवरी को रामनगरी अयोध्या में जिस दिन रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई, उस दिन झारखंड की राजधानी रांची(RIMS)  के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में 80 शिशुओं के जन्म लेने की खबर आई है।

पहले से ही प्लान किए गए थे सिजेरियन बच्चे

जानकारी के अनुसार, सबसे अधिक 28 बच्चे सदर अस्पताल में जन्म लिए। RIMS में 20 बच्चों ने जन्म लिया है। सेंटेविटा में छह, हील व्यू में चार और मातृ जीवन में चार सहित अन्य अस्पतालों में आम दिनों के मुकाबले अधिक संख्या में बच्चों ने जन्म लिया।

रांची के सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार ने बताया कि अन्य दिनों के मुकाबले अधिक संख्या में बच्चों ने जन्म लिया है। स्त्री एवं प्रसुति रोग विशेषज्ञ डॉ कुमकुम विद्यार्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को अधिकतर सिजेरियन पहले से ही प्लान किए गए थे।

Share This Article