सुदेश महतो ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि

रांची में आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने बाबा साहेब अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी, उनके विचारों को प्रेरणास्रोत बताया और विकसित झारखंड के निर्माण का संकल्प दोहराया

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने अपने बुकरु स्थित आवास पर आयोजित कार्यक्रम में भारतीय संविधान निर्माता, महान समाज सुधारक “भारत रत्न” बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती समारोह में पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में सुदेश महतो ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के विचार हम सब के लिए प्रेरणा स्रोत हैं, उन्होंने एक नये भारत के निर्माण का सपना देखा था, हम सबको उनके विचारों से प्रेरणा लेकर नये भारत और विकसित झारखंड का निर्माण करना है।इस अवसर पर केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी, प्रवीण प्रभाकर, केंद्रीय महासचिव राजेन्द्र मेहता, पार्वती देवी, केंद्रीय कार्यालय सचिव नईम अंसारी, रांची जिलाध्यक्ष संजय महतो, जिला कार्यकारी अध्यक्ष हाकिम अंसारी, शत्रुघ्न महतो, किशोर महतो सहित कई सम्मानित पदाधिकारी और गणमान्य लोगों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।