रिम्स से फरार चेन स्नेचर शाकिब उर्फ देवा गिरफ्तार

हटिया DSP राजा कुमार मित्रा के नेतृत्व में अरगोड़ा थाना प्रभारी बृज कुमार और पुंदाग थाना प्रभारी विवेक कुमार और अरगोड़ा थाना के Sub Inspector अनिमेश शान्तिकारी ने मंगलवार की सुबह पुंदाग इलाके से एक घर से उसे गिरफ्तार किया।

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Chain Snatcher Shakib: रिम्स से फरार हुए चेन स्नेचर शाकिब उर्फ देवा को पुलिस ने दो दिन बाद पुंदाग ओपी इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसकी पत्नी को भी गिरफ्तार किया है।

हटिया DSP राजा कुमार मित्रा के नेतृत्व में अरगोड़ा थाना प्रभारी बृज कुमार और पुंदाग थाना प्रभारी विवेक कुमार और अरगोड़ा थाना के Sub Inspector अनिमेश शान्तिकारी ने मंगलवार की सुबह पुंदाग इलाके से एक घर से उसे गिरफ्तार किया।

पुलिस को चकमा देने के लिए वह वहां अपना नाम बदलकर पत्नी के साथ रहने पहुंचा था लेकिन इसी दौरान गुप्त सूचना पर पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

रविवार को भाग गया था

बताया जाता है कि शाकिब के खिलाफ 30 से अधिक चेन स्नैचिंग के मामले दर्ज हैं। उसे अरगोड़ा पुलिस ने 24 नवंबर को काफी मशक्कत के बाद गिरफ्तार किया था। पुलिस को देखकर भागने के दौरान उसका पैर टूट गया था। उसे RIMS के ऑर्थो वार्ड में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान ही वह रविवार को भाग गया था। दिनदहाड़े रिम्स से कैदी के भागने की जानकारी मिलने के बाद रांची जिले के सभी थानेदारों को Alert किया गया।

TAGGED:
Share This Article