
Ranchi Road Accident: राजधानी रांची के लाजपत नगर इलाके में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, 60 वर्षीय महिला हज की ट्रेनिंग लेने के बाद घर लौट रही थी। तभी नो-एंट्री इलाके में घुसे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी स्कूटी को कुचल दिया।
हादसे के तुरंत बाद महिला की मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोग सड़क पर जमा हो गए और गुस्से में सड़क जाम कर दी, जिससे दोनों ओर से यातायात प्रभावित हो गया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और ट्रक ड्राइवर की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है।
