ठाकुर गांव के दो युवक हथियार के साथ गिरफ्तार

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Crime: रांची की सदर थाना (Sadar Police Station) पुलिस ने हथियार के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों में मोइन अंसारी और गुलबसर अंसारी के नाम शामिल हैं।

दोनों ठाकुर गांव थाना क्षेत्र के मनातू (Manatu) गांव के रहने वाले हैं। इनके पास से एक लोडेड देशी कट्टा, एक बाइक और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

SSP चंदन कुमार सिन्हा ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि दो बदमाश हथियार लेकर किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में हैं। सूचना के बाद सिटी SP राजकुमार मेहता के निर्देशन और सदर DSP के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़गाई स्थित छठ तालाब के पास बाइक से जा रहे दो युवकों को पकड़ा। तलाशी लेने पर इनके पास से एक लोडेड देशी कट्टा बरामद किया गया।

Share This Article