
रांची : केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने बुधवार को इटकी रोड स्थित झारखंड नर्सरी के समीप और पिस्का मोड़ ओ.टी.सी. ग्राउंड के सामने सांसद निधि से निर्मित ट्रैफिक पुलिस पोस्ट के उद्घाटन किया। इस मौके पर विधायक संजय जायसवाल ने कहा कि ये ट्रैफिक पुलिस पोस्ट भीषण धूप, बारिश एवं अन्य प्रतिकूल परिस्थितियों में यातायात व्यवस्था संभालने वाले हमारे समर्पित ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान आवश्यक सुविधाएँ एवं राहत प्रदान करेंगे।जनसुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने में जुटे हमारे ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के बेहतर कार्य वातावरण के लिए यह एक महत्वपूर्ण पहल है। इस जनहितकारी कार्य के लिए केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ का हार्दिक आभार।


