रांची सौरभ पांडे का हत्यारोपी निक्की नायक गया जेल, अब्दुल मल्लिक की पुलिस को तलाश

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: पिछले दिनों राजधानी के ओरमांझी में हुए सौरभ पांडे की हत्या के मामले में आरोपी निक्की नायक (Nikki Nayak) को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि एक इस मामले के अन्य आरोपी अब्दुल मल्लिक अंसारी की तलाश जारी है।

इस संबंध में सौरभ की मां लक्ष्मी देवी ने अपने पुत्र की हत्या के मामले में ओरमांझी थाने में दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पुलिस पूछताछ में स्वीकारा कि उसने ही सौरव के गले में मारा था चाकू

पुलिस की पूछताछ में हत्यारोपी निक्की नायक ने बताया कि उसने सौरव के गले में गांजा काटने वाला चाकू घोंप दिया था। यह चाकू अब्दुल मल्लिक (Abdul Mallick) का था और उसे लेकर वह अपने घर चला गया।

हत्या में मल्लिक का कोई हाथ नहीं है। मैं सौरभ को चाकू मारने के बाद उसकी स्कूटी लेकर अपने घर मुन्ना पतरा चला गया। वहां से मैं स्कूटी दूसरी जगह छिपकर ऑटो से रांची चला गया।

मैं रांची में अपने रिश्तेदार के घर रातू जा रहा था। इसी दौरान मुझे गिरफ्तार कर लिया गया। सौरभ को चाकू क्यों मारा, इस बारे में पूछे जाने पर निक्की ने पुलिस को बताया कि ओरमांझी प्रखंड परिसर (Ormanjhi Block Complex) में रहने वाले बिरसा से मैंने पांच सौ रुपये मांगे थे। यह बात बिरसा ने सौरभ को बताई थी।

रंगदारी मांगने की बात पूछने पर सौरव से हुआ था विवाद

सौरभ ने मुझसे पूछा कि तुम गुंडा हो क्या जो रंगदारी मांगते हो, इसी बात को लेकर दोनों में कई दिन से विवाद चल रहा था।

शनिवार को शास्त्री चौक और चकला मोड़ के बीच दोनों आमने-सामने हो गए। यहां दोनों में फिर विवाद शुरू हो गया। इसी दौरान निक्की नायक ने सौरभ के गले में चाकू से वार कर दिया, जिसके बाद उसकी मौत (Death) हो गई।

Share This Article