झारखंड में दुर्गा पूजा से लेकर विसर्जन तक के लिए चाक-चौबंद रहेगी सुरक्षा

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में दुर्गा पूजा से लेकर विसर्जन तक के लिए चाक-चौबंद सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। 10 से 19 अक्तूबर तक राज्य में 5 हजार से अधिक की संख्या में अतिरिक्ति बलों की तैनाती की गई है।

राज्य पुलिस के आईजी अभियान अमोल वी होमकर ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक, सर्वाधिक सुरक्षाबलों की तैनाती रांची में की गई है।

रांची व हजारीबाग में रैपिड एक्शन पुलिस(रैप) की कंपनियों की तैनाती की गई है। वहीं जगुआर के बम निरोधक दस्ते को भी रांची, गिरिडीह व हजारीबाग जिला में तैनात किया गया है।

पुलिस मुख्यालय के आदेश के मुताबिक, 20 अक्तूबर को सभी बलों को वापस उनकी वाहिनी में वापस कर दिया जाएगा।

पुलिस बलों की तैनाती जंगलवार फेयर, जेएपीटीसी, जेपीए व जैप की अलग-अलग ईकाइयों से की गई है।

Share This Article