रांची श्री दुर्गा पूजा समिति का प्रतिनिधिमंडल City DSP और कोतवाली DSP से मिला

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: श्री दुर्गा पूजा समिति, भुतहा तालाब का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को सिटी DSP दीपक कुमार और कोतवाली डीएपी प्रकाश सोय से मिला।

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने बुके और चुनड़ी देकर दोनों DSP का स्वागत किया। दुर्गा पूजा समिति के लोगों नें सिटी डीएसपी और कोतवाली DSP से कहा की राजधानी Ranchi के

सभी पूजा पंडाल एवं समिति से जुड़े सभी पंडालो में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की जाए एवं विसर्जन के शोभायात्रा में भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जाए।

प्रतिनिधि मंडल में श्री दुर्गा पूजा समिति (Shri Durga Puja Committee) के संरक्षक कुश अग्रवाल, अध्यक्ष उमंग सुल्तानिया, कार्यकारणी अध्यक्ष राहुल सिंह, उपाध्यक्ष मनीष सेठी और नवीन गुप्ता शामिल थे।

Share This Article