रांची SSP ने संभाली CM हाउस की सुरक्षा की कमान, JMM कार्यकर्ता…

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Enforcement Directorate CM House: आज यानी शनिवार को राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) की टीम पूछताछ कर रही है।

इस बीच यह महत्वपूर्ण खबर सामने आ रही है कि रांची के SSP चंदन कुमार सिन्हा ने CM हाउस की सुरक्षा की पूरी कमान संभाल ली है। वह CM हाउस पहुंच चुके हैं।

ranchi ssp Chandan Kumar Sinha Command of security of CM House

यह महत्वपूर्ण बात है कि राज्य के लगभग सभी जिलों से JMM और सत्ता पक्ष के अन्य दलों के कार्यकर्ता राजधानी रांची में सीएम हाउस के चारों ओर पहुंचे हुए हैं। वे ED की कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं।

JMM कार्यकर्ता ED, केंद्र सरकार और BJP के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।  वे तीर धनुष लेकर CM हाउस तक  पहुंच गये हैं। JMM कार्यकर्ता  लगातार नारेबाजी कर रहे हैं। CM हाउस के सामने JMM कार्यकर्ताओं की भीड़ बढ़ती जा रही है।

ranchi ssp Chandan Kumar Sinha Command of security of CM House

ranchi ssp Chandan Kumar Sinha Command of security of CM House

Share This Article