अवैध खनन मामले में स्पेशल कोर्ट में ED के गवाह का बयान खत्म, धमकी देने की बात…

ED के गवाह विजय हांसदा ने कोर्ट में कहा कि उसने सादे कागज पर हस्ताक्षर किया है

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : ED के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत में शुक्रवार को अवैध खनन मामले (Illegal Mining Cases) की सुनवाई हुई। ED के गवाह का बयान आज खत्म हो गया।

ED के गवाह विजय हांसदा ने कोर्ट में कहा कि उसने सादे कागज पर हस्ताक्षर किया है। क्योंकि, मुंगेरी यादव और अशोक यादव ने उसे धमकी दी थी और दबाव बनाया था।

प्रेम प्रकाश की तरफ से विक्रांत सिन्हा और स्नेह सिंह मौजूद थीं

विजय हांसदा ने आज बचाव पक्ष के द्वारा क्रॉस एग्जामिनेशन (Cross Examination) के दौरान यह बयान दिया है।

ED की ओर से विशेष लोक अभियोजक आतिश कुमार कोर्ट में उपस्थित थे जबकि पंकज मिश्र की ओर से अधिवक्ता प्रदीप चंद्रा मौजूद थे। प्रेम प्रकाश की तरफ से अधिवक्ता विक्रांत सिन्हा और स्नेह सिंह मौजूद थीं।

उल्लेखनीय है कि अवैध खनन मामले (Illegal Mining Cases) में पंकज मिश्रा, प्रेम प्रकाश, दाहू यादव और उसके पिता पशुपतिनाथ भी आरोपित हैं।

Share This Article