कोबरा जवानों की बड़ी कार्रवाई, एक माओवादी ढेर, अब 1 करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा पर शिकंजा

पश्चिम सिंहभूम में कोबरा 209 बटालियन की मुठभेड़ में एक माओवादी ढेर, सर्च ऑपरेशन तेज, 1 करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा की तलाश में सुरक्षाबलों का अभियान जारी।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Naxal Encounter : पश्चिम सिंहभूम जिले के टोंटो-गोइलकेरा क्षेत्र के घने जंगल बुधवार सुबह गोलियों की आवाज से गूंज उठे। सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई इस जबरदस्त मुठभेड़ में कोबरा 209 बटालियन के जवानों ने एक माओवादी को मार गिराया। घटना के बाद पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन और तेज कर दिया गया है।

अधिकारियों को आशंका है कि आसपास और भी नक्सली छिपे हो सकते हैं, इसलिए पूरे क्षेत्र को घेरकर तलाशी ली जा रही है। मौके से हथियार और संदिग्ध सामान भी बरामद हुआ है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियों का फोकस 1 करोड़ रुपये के इनामी नक्सली नेता मिसिर बेसरा पर है, जिसकी तलाश तेज कर दी गई है। घने जंगल और मुश्किल भूगोल के बीच ऑपरेशन को बेहद सतर्कता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।

खुफिया इनपुट पर शुरू हुआ सर्च ऑपरेशन

दरअसल, सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि टोंटो-गोइलकेरा के जंगलों में इनामी नक्सली मिसिर बेसरा का दस्ता सक्रिय है। इसी इनपुट के आधार पर रूटुगुटू, बोरोई और तूनबेड़ा इलाकों में घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया। पिछले दो दिनों से लगातार कॉम्बिंग ऑपरेशन चल रहा था।

मुठभेड़ के दौरान हुई फायरिंग

सर्च ऑपरेशन के दौरान जैसे ही सुरक्षाबल घने जंगल के भीतर पहुंचे, नक्सलियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में कोबरा 209 बटालियन के जवानों ने मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान एक माओवादी मारा गया। मौके से हथियार और अन्य सामान भी बरामद किया गया है।

इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज, अतिरिक्त बल तैनात

मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं। जंगल के भीतर लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है। सुरक्षा एजेंसियों को उम्मीद है कि इस अभियान में और भी बड़ी सफलता मिल सकती है। वहीं, इनामी नक्सली मिसिर बेसरा की तलाश पर खास नजर रखी जा रही है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।