Latest NewsझारखंडAlert! झारखंड कई हिस्सों में वज्रपात और बारिश का अलर्ट जारी, 40...

Alert! झारखंड कई हिस्सों में वज्रपात और बारिश का अलर्ट जारी, 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी हवा

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: मौसम विभाग (Weather Department) के अनुसार बंगाल की खाड़ी में मॉनसून की हलचल शुरू हो गई है। जिसको देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि झारखंड में 12 से 15 जून के बीच मॉनसून आने की संभावना है।

बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर के दक्षिणी हिस्सों में मॉनसून दस्तक दे चुका है। केरल में मॉनसून 27 मई तक पहुंच जाएगा।

मौसम विभाग (weather Department) के अनुसार अगले दो-तीन दिनों में पूरे अंडमान सागर, अंडमान निकोबार द्वीप समूहों, मध्य-पूर्व बंगाल की खाड़ी में मॉनसून छा जाएगा।

रांची में यलो अलर्ट जारी

भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने यलो अलर्ट भी जारी करते हुए नागरिकों से सावधान रहने की भी अपील की है।

राजधानी रांची समेत झारखंड के अन्य हिस्सों में गुरुवार को बादलों की गर्जना और वज्रपात के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने लगाया है।

जारी पूर्वानुमान में बताया गया है कि 19 और 20 मई को राजधानी रांची के अलावा देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड़्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां सहित अन्य जिलों के भी प्रभावित होने की आशंका है।

21 मई को भी पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा के अलावा रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी व रामगढ़ प्रभावित रहेंगे। ऐसी ही स्थिति 22 मई को भी रहेंगे।

कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट

मौसम विभाग ने झांरखंड के कई जिलों में आसमान में बादल छाए रहने और आंशिक बारिश का पूर्वानुमान लगाते हुए अलर्ट जारी किया है।

झारखंड के राज्य उत्तर पूर्वी, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज के साथ-साथ रांची, रामगढ़, बोकारो, गुमला, हजारीबाग और खूंटी में 23 मई तक अलर्ट जारी है। वहीं इन जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ बारिश भी हो सकती है।

बुधवार को पूरे दिनभर कई जिले में लू जैसी स्थिति रही। सबसे अधिक उच्चतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस डालटनगंज और सबसे कम न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रांची में दर्ज की गई।

जबकि सबसे अधिक बारिश 56.4 मिलीमीटर जामताड़ा में दर्ज की गई। पूर्वानुमान है आने वाले दिनों में 23 से 24 मई तक रांची समेत राज्य के अन्य हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

spot_img

Latest articles

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

रातू से लापता दो नाबालिग बहनें सुरक्षित मिलीं, रेलवे स्टेशन से पुलिस ने किया बरामद

Two Missing Minor sisters Found Safe : रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर मिलन चौक...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...

कचहरी चौक के पास देर रात हंगामा, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार

Late Night Commotion Near Kachari Chowk: राजधानी के Kachari Chowk के पास बीती रात...

खबरें और भी हैं...

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...