भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने पूछा- कौन हैं प्रेम भइया?

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने सोमवार को एक ट्वीट कर कहा कि “जानकारी के अनुसार झारखंड के बहुचर्चित दलाल और दलालों के दलाल प्रेम भइया को भी ED और इनकम टैक्स ने बुलाने का फ़ैसला किया है।” इस ट्वीट के बाद से ही चर्चा गर्म है कि आखिर ये प्रेम भइया कौन हैं।

उल्लेखनीय है कि सीनियर IAS अधिकारी पूजा सिंघल के रांची समेत करीब 25 ठिकानों पर छापेमारी की जानकारी भी सबसे पहले सांसद निशिकांत दुबे ने ट्वीट कर दी थी।

इसके बाद झामुमो ने यह सवाल भी उठाया था कि आखिर निशिकांत दुबे को इसकी जानकारी सबसे पहले कैसे मिली।

इसके जवाब में देवघर में सांसद निशिकांत ने पत्रकारों से कहा था कि ईडी की रेड छह बजे से ही चल रही थी। उन्होंने 7.44 बजे ट्वीट किया था।

उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बारे में कहा कि हद है कि झारखंड के सीएम को यह भी पता नहीं चलता कि उनके राज्य में क्या हो रहा है। जानकारी मुझे देनी पड़ती है।

Share This Article