Latest Newsझारखंडझारखंड में 13 से तूफान 'असानी' का दिखेगा असर, बारिश और 40...

झारखंड में 13 से तूफान ‘असानी’ का दिखेगा असर, बारिश और 40 से 50 प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी हवा

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: झारखंड में (Jharkhand Weather) चक्रवाती तूफान ‘असानी’ का आंशिक असर देखने को मिलेगा। बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र मंगलवार को चक्रवाती तूफान में बदल रहा है।

इसका 13 मई की शाम से असर दिखना शुरू होगा। झारखंड में 15 मई तक बारिश की संभावना जताई गई है। इस साल प्री मानसून सीज़न में बनने वाला पहला समुद्री तूफान है।

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि दक्षिणी अंडमान निकोबार द्वीप समूह से उठा चक्रवाती तूफान ओडिशा के समुद्री तटों से टकरा सकता है।

वज्रपात काे लेकर येलो अलर्ट जारी

हालांकि, यहां पहुंचते-पहुंचते इसकी तीव्रता कम हो जाएगी। चक्रवाती तूफान की वजह से झारखंड के उत्तर पूर्वी, दक्षिणी व मध्य हिस्सों में यानी पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां समेत पूर्वी हिस्से यानी देवघर, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, गिरिडीह, पाकुड़ व साहेबगंज के अलावे मध्य भाग यानी रांची, रामगढ़, बोकारो, गुमला, हजारीबाग व खूंटी जिलों में बारिश होने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि चक्रवाती तूफान का झारखंड में आंशिक असर ही देखने को मिलेगा और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।

अगले चार-पांच दिनों में रांची का अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री तक रह सकता है। झारखंड के कई हिस्सों में गर्मी से राहत मिलेगी। आसमान में बादल छाए रहेंगे छिटपुट बारिश हो सकती है

पिछले 24 घंटे में राज्य में सबसे अधिक 4 मिमी बारिश साहेबगंज में हुई। अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस डाल्टेनगंज का, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस रांची का दर्ज किया गया है।

दूसरी ओर 10, 11, 12 और 13 मई को राज्य के दक्षिण, मध्य व उत्तर पूर्वी हिस्सों में गर्जन और वज्रपात काे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

11 मई से 13 मई तक राज्य के कई जिलों में छाए रहेंगे बादल

मौसम केंद्र ने 14 और 15 मई को भी बारिश की संभावना जताई है। 14 मई को राज्य के दक्षिण-पूर्वी भाग और 15 मई को राज्य के उत्तर-पूर्वी भाग में कहीं-कहीं हल्के दर्जे की बारिश की संभावना है।

दूसरी ओर, 11 और 12 मई को राज्य के दक्षिण, मध्य तथा उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं गर्जन या वज्रपात के साथ तेज हवा चलने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार रांची समेत आसपास जिलों और उत्तरी पूर्वी हिस्सों में 11 मई के बाद गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की संभावना जताई जा रही है।

11 मई से 13 मई तक राज्य के कई जिलों में बादल छाए रहेंगे। मेघ गर्जन के साथ बारिश और 40 से 50 प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

spot_img

Latest articles

‘एवेंजर्स डूम्सडे’ के ट्रेलर में स्टीव रॉजर्स की ऑफिशियल वापसी

'Avengers Doomsday' Official Trailer Release : मार्वल की अपकमिंग फिल्म एवेंजर्स डूम्सडे ( 'Avengers:...

चाऊमीन-मैगी की लत, आंतों ने किया काम करना बंद, अहाना की मौत ने फिर उठाए जंक फूड पर सवाल?

Death Raises Questions About junk Food Again: उत्तर प्रदेश के अमरोहा की रहने वाली...

4,317 करोड़ रुपये में बिकी पाकिस्तान की सरकारी एयरलाइन PIA

Pakistan International Airlines Auction : पाकिस्तान के खराब आर्थिक हालात का अंदाजा इसी बात...

साल का आखिरी गोचर पड़ेगा भारी, इन 3 राशियों को रहना होगा सतर्क

Budh Gochar : 29 दिसंबर को साल 2025 का आखिरी बड़ा गोचर होने जा...

खबरें और भी हैं...

‘एवेंजर्स डूम्सडे’ के ट्रेलर में स्टीव रॉजर्स की ऑफिशियल वापसी

'Avengers Doomsday' Official Trailer Release : मार्वल की अपकमिंग फिल्म एवेंजर्स डूम्सडे ( 'Avengers:...

4,317 करोड़ रुपये में बिकी पाकिस्तान की सरकारी एयरलाइन PIA

Pakistan International Airlines Auction : पाकिस्तान के खराब आर्थिक हालात का अंदाजा इसी बात...