सिक्किम में रांची के छात्रों की बस दुर्घटनाग्रस्त, कई घायल

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गंगटोक: झारखंड की राजधानी रांची से सिक्किम (Sikkim) घूमने आए छात्रों की बस राजधानी गंगटोक के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

हादसा मंगलवार सुबह हुआ। हादसे में कई छात्र घायल हुए हैं।

बताया गया है कि रांची के संत जेवियर्स महाविद्यालय (St. Xavier’s College) के करीब 22 छात्र सिक्किम घूमने आए थे। आज वह सिलगढ़ी के लिए निकले।

तेज रफ्तार के कारण यह हादसा हुआ

रास्ते में राजधानी गंगटोक (Gangtok) के पास बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल छात्रों को अस्पताल पहुंचाया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज रफ्तार के कारण यह हादसा हुआ। चालक के नियंत्रण खो देने से बस पलट गई।

Share This Article