आजादी के अमृत महोत्सव पर हुआ रांची में सूर्य नमस्कार का आयोजन

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में शनिवार को रांची स्टेशन के निकट पतंजलि योग पीठ के प्रांगण में क्रीड़ा भारती एवं पतंजलि योगपीठ की ओर से सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया।

आयोजन में मुख्य रूप से रांची सांसद संजय सेठ, क्रीड़ा भारती रांची जिला संयोजक मुनचुन राय, जिला कोषाध्यक्ष मोनू शुक्ला, पतंजलि योग पीठ के ईश्वर चंद आदि उपस्थित थे।

देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने अनुषांगिक इकाइयों के साथ आजादी का अमृत महोत्सव मना रही है।

इसी क्रम में क्रीड़ा भारती के नेतृत्व में 75 करोड़ सूर्य नमस्कार कराने की योजना बनायी गयी है। झारखंड में यह आयोजन प्रारंभ हो गया है।

युवाओं और अन्य सभी को उत्तम स्वास्थ्य के रास्ते आजादी के महत्व और उसे पाने में बलिदान, त्याग आदी के बारे में बताते हुए, देशभक्ति का संचार कराना इस कार्यक्रम का उद्देश्य है।

सांसद संजय सेठ ने सभी से इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया है। लोगों से बढ़चढ़ कर भाग लेने को कहा है।

रांची जिला संयोजक मुनचुन राय ने कहा कि आज पूरे विश्व में योग और सूर्य नमस्कार फैल गया है। आइए इसके महत्व को जन जन तक पहूंचाने का कार्य करें।

जिला कोषाध्यक्ष मोनू शुक्ला ने कहा कि अपने देश की आजादी का 75 वर्ष पूरा हो गया है, जिसे क्रिड़ा भारती 75 करोड़ सूर्य नमस्कार कराकर यह उत्सव मना रही है, यह उत्सव हर हिन्दुस्तानी का है।

Share This Article