रांची : स्वर्णरेखा की निर्मल धारा और स्वच्छ घाट सावन में कांवरियों के स्वागत के लिए तैयार है। नामकुम स्थित स्वर्णरेखा नदी के घाट पर स्वच्छता, रोशनी और सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

इसे लेकर मेयर रौशनी खलखो ने घाट में स्वच्छता, सुरक्षा और सुविधाओं का अवलोकन किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मेयर ने कहा कि यह सावन रांची के कांवरियों के लिए विशेष होगा, पहाड़ी बाबा सभी शिवभक्तों की मनोकामना पूर्ण करें।

