झारखंड के नौ खनिजों की नीलामी के लिए निकला टेंडर

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड के नौ खनिज ब्लॉकों की नीलामी के लिए निविदा निकाली गयी है।

इन नौ जिलों में रांची, पलामू, लोहरदगा, गुमला, रामगढ़ और पश्चिमी सिंहभूम जिले के खनिज ब्लॉकों की नीलामी की जायेगी।

राज्य के भूतत्व निदेशालय खान एवं भूतत्व विभाग ने खनिजों की नीलामी में भाग लेने के लिए एमएसटीसी के पोर्टल के साथ-साथ अन्य माध्यमों के अलावा विभागीय पोर्टल पर निविदा निकाली है।

यह प्रक्रिया खान मंत्रालय भारत सरकार से अधिसूचित मिनरल्स (एविडेंस ऑफ मिनरल्स कंटेंट्स) रूल्स, 2015 यथा संशोधित 2021 तथा मिनरल (ऑक्शन) रूल्स 2015 यथा संशोधित 2021 के तहत की जा रही है।

इन खनिज ब्लॉकों में रेवा रातू ग्रेफाइट खनिज ब्लॉक, पलामू, चीरोपाट बॉक्साइट खनिज ब्लॉक, लोहरदगा एवं गुमला, चूरी लाइमस्टोन खनिज ब्लॉक, रांची, लोधापाट बॉक्साइट खनिज ब्लॉक, गुमला, हरिहरपुर लेम बीचा लाइम स्टोन खनिज ब्लॉक-1 रामगढ़, हरिहरपुर लेम बीचा इंस्टॉल खनिज ब्लॉक-2, रामगढ़,

मेरालगड़ा लौह अयस्क ब्लॉक, पश्चिमी सिंहभूम, घाटकुरी लौह अयस्क ब्लॉक, पश्चिमी सिंहभूम और घाटकुरी लौह अयस्क खनिज ब्लॉक-2, पश्चिमी सिंहभूम शामिल हैं।

Share This Article