सदर अस्पताल रांची का आईडी हैक करने वाले आरोपी गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : पिछले साल कोरोना काल में सदर अस्पताल रांची का आईडी हैक कर फर्जी तरीके से 29 जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के आरोपी को रांची पुलिस ने उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी का नाम मेराज मंसूरी (21) है। लोअर बाजार थाने की पुलिस ने मेराज को साइबर सेल की मदद से गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।

पुलिस को इस मामले के अनुसंधान में जानकारी मिली थी कि मेराज ही सदर अस्पताल में जन्म व मृत्यु के लिए दिए गए आईडी को हैक कर फर्जी प्रमाण पत्र बनाया करता था।

लोअर बाजार पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। इस मोबाइल फोन का इस्तेमाल उसने सदर अस्पताल के आईडी को हैक करने में किया था।

इस संबंध में 31 अगस्त को लोअर बाजार थाने में सदर अस्पताल के उपाधीक्षक सह रजिस्ट्रार (जन्म मृत्यु सदर अस्पताल) सव्यसाची मंडल ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

Share This Article