कोरोना के वैश्विक मामले बढ़कर 31.53 करोड़ हुए

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

वाशिंगटन: कोरोना के वैश्विम मामलों की संख्या बढ़कर 31.15 करोड़ हो गई है। वहीं इस महामारी ने अबतक कुल 55.1 लाख लोगों की जान ले ली है।

साथ ही महामारी से बचाव के लिए टीके की कुल 9.51 अरब खुराकें दी जा चुकी है। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने यह जानकारी दी।

गुरुवार सुबह अपने नवीनतम अपडेट में, यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने बताया कि वर्तमान वैश्विक मामले और मरने वालों की संख्या क्रमश: 315,390,402 और 5,510,327 है, जबकि दिए गए कुल टीकों की संख्या बढ़कर 9,519,485,774 हो गई है।

सीएसएसई के अनुसार, 62,727,044 मामलों और 843,624 मौतों के साथ अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है।

दूसरा सबसे प्रभावित देश भारत (36,070,510 संक्रमण और 484,655 मौतें) है, इसके बाद ब्राजील (22,636,359 संक्रमण और 620,507 मौतें) का स्थान है।

50 लाख से अधिक मामलों वाले अन्य देश यूके (14,956,864), फ्रांस (13,042,603), रूस (10,520,898), तुर्की (10,119,884), इटली (7,971,068), स्पेन (7,592,242), जर्मनी (7,710,826), अर्जेंटीना (6,533,635) ईरान (6,212,387) और कोलंबिया (5,380,841) हैं।

रूस (312,010), मैक्सिको (300,574), पेरू (203,157), यूके (151,493), इंडोनेशिया (144,150), इटली (139,872), ईरान (131,972), कोलंबिया (130,460) फ्रांस (127,294), अर्जेंटीना (117,595), जर्मनी (114,873) और यूक्रेन (104,159) ऐसे देश हैं, जहां एक लाख से ज्यादा लोगों की इस महामारी की वजह से मौत हुई है।

Share This Article