चोरी के लिए बच्चों का इस्तेमाल करती थीं महिलाएं, गैंग की दो सदस्य अरेस्ट, फिर…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Theft: चोरी (Theft) की वारदात को अंजाम देने के लिए बच्चों का इस्तेमाल बड़ा अपराध है। झारखंड की राजधानी रांची (Ranchi ) में ऐसा करने वाले गिरोह की दो महिला गुर्गों (Female Operatives) को सदर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पकड़ी गई देवघर के मधुपुर की रूपा देवी और बिहार के बेगूसराय जिले की डॉली देवी के पास से चोरी के दो लाख के जेवर बरामद किए गए हैं।

सदर DSP संजीव बेसरा ने बताया कि रांची के बूटी मोड़ स्थित श्रीदीप ज्वेलर्स दुकान पर दोनों महिलाएं बुधवार बच्ची के साथ जेवर खरीदने गई थीं। जेवर देखने के दौरान ही दोनों ने चेन समेत अन्य चीजें जमीन पर गिरा दी।

इसे उठाकर साथ गई बच्ची ने उठाकर दूसरी महिला को दे दिया। खरीदारी से मना करने पर दुकानदार ने जेवर का मिलान किया। इसमें जेवरात कम थे। शक होने पर ज्वेलर ने उन्हें पकड़ लिया। पूरी घटना CCTV में कैद हो गई थी।

सूचना पर सदर थानेदार कुलदीप कुमार जवानों संग पहुंचे और तलाशी कराई तो सोने की चेन, नाक का छुछिया, कान का टॉप्स, झुमका दोनों के पास से बरामद हुए।

दोनों बुधवार को ही Deoghar जिले से रांची में चोरी करने आईं थीं। गहनों को वह देवघर में खपाती हैं। पकड़े जाने पर पूछताछ में दोनों महिलाओं के कारनामे का खुलासा हुआ।

Share This Article