रांची नामकुम इलाके में कई घरों को निशाना बनाने वाले तीन नाबालिग निरुद्ध, चोरी की जेवरात खरीदने वाला गिरफ्तार

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के नामकुम थाना पुलिस ने चोरी के जेवर खरीदने और उसे गलाकर बेचने के आरोपी स्वर्णकार प्रदीप कुमार सोनी को गिरफ्तार किया है।

आरोपित चुटिया के कमलूतलाब के समीप का रहने वाला है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार तिवारी ने रविवार को बताया कि गुप्त सूचना मिली की चाय बगान विनंदनी अपार्टमेंट के समीप तीन नाबालिग संदिग्ध हालात में घूम रहे हैं।

पुलिस की पहुंचते ही पुलिस को देखकर तीनों भागने लगे। इस दौरान तीनों को पकड़ लिया गया। तीनों नाबालिगों की छानबीन की गई तो एक के पास से विवो कंपनी का मोबाइल मिला जो चोरी का निकला।

नाबालिगों से पुछताछ में तीनों ने 21 दिसंबर को अमेठीया नगर में शीशा तोड़कर, 25 दिसंबर को जैक कार्यालय के समीप घर का ताला तोड़कर एवं 26 दिसंबर को पतराटोली में घर का वेंटीलेटर तोड़कर डेढ़ लाख रुपए की मोबाइल, एसएलआर कैमरा और जेवर चोरी करने की बात स्वीकार की।

नाबालिगों ने बताया कि चोरी के जेवर प्रदीप कुमार सोनी को बेचते थे। पुलिस ने उनके पास से दो महंगें मोबाइल,दो कैमरा एवं दो जोड़ी पायल जब्त किया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि चोरी की घटना में निरुद्ध तीनों नाबालिग दिन में चोरी करते थे।

पहले निगरानी करते थे तथा घर वाले दो चार घंटे के लिए जब बाहर चले जाते थे तो यह लोग वेंटिलेटर को तोड़कर घर में घुसते थे तथा नगद रुपया जेवरात एवं मोबाइल की चोरी करते थे। यह लोग 12-13 घरों में चोरी करने की बात स्वीकार किए हैं। मामले में तीनों को निरुद्ध किया गया है।

Share This Article