Homeझारखंड14 वाहन चालकों को रांची ट्रैफिक पुलिस ने शराब के नशे में...

14 वाहन चालकों को रांची ट्रैफिक पुलिस ने शराब के नशे में गाड़ी चलाते पकड़ा, फिर …

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Ranchi Drink and Drive : Traffic Police ने शुक्रवार की देर रात को राजधानी में कई स्थानों पर Drink and Drive को लेकर जांच अभियान चलाया। सुजाता चौक, बिरसा चौक, सरकुलर रोड में लालपुर चौक और व्यस्त मार्ग रातू रोड के New Market Chowk पर चले अभियान में 14 से अधिक दो और चार पहिया वाहन चालक शराब के नशे में पकड़े गए।

बता दें कि रांची ट्रैफिक पुलिस (Ranchi Traffic Police) की ओर से शराब पीकर दो और चार पहिया वाहन नहीं चलाने का आह्वान शहरवासियों से किया गया है।

ट्रैफिक SP कुमार गौरव  (Kumar Gaurav )के नेतृत्व और DSP जीतवाहन उरांव की देखरेख में अभियान तीन घंटे से अधिक समय तक चला। इस दौरान उक्त मार्ग से होकर गुजरने वाले अधिसंख्य दो और चार पहिया वाहनों के चालक और सवार की ब्रेथ इनहेलाइजर मशीन (Breath Inhaler Machine) से जांच की गई।

शराब का सेवन करने की पुष्टि होने पर ऐसे लोगों के खिलाफ न्यायालय में अभियोजन समर्पित करने की कार्रवाई की जाएगी। इससे पूर्व Traffic Police की ओर से 15 दिसंबर को शहर के बिरसा चौक, लालपुर चौक, कांके रोड, मेन रोड और अलबर्ट एक्का चौक के समीप रात में अभियान चलाया गया था। इसमें पांच वाहन चालक और मालिक शराब के नशे में पकड़े गए थे।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...