रांची एयरपोर्ट से 12 सितंबर को 40 जायरीनों का जत्था होगा रवाना

रांची में उमरा पर जाने वाले 40 जायरीनों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में उमरा के अरकान, जरूरी मसाइल, सफर के आदाब और महत्वपूर्ण हिदायतें दी गईं।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: स्काई नेट ट्रैवल एंड टूर के तत्वावधान में रांची अंजुमन प्लाजा मार्केट स्थित अल-अल्हान हज एंड उमरा कार्यालय में उमरा की सआदत हासिल करने वाले 40 जायरीनों के लिए एक भव्य प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उमरा के अरकान, जरूरी मसाइल, सफर के आदाब तथा व्यावहारिक मार्गदर्शन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्काई नेट ट्रैवल के निदेशक नैय्यर इकबाल सिद्दीकी ने की, जबकि अल इल्हान टूर एंड ट्रेवल्स के निदेशक सैयद नेहाल अहमद ने कार्यक्रम की सरपरस्ती की।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि इमारत-ए-शरिया रांची के काजी-ए-शरीअत हजरत मुफ्ती मोहम्मद अनवर कासमी ने उमरा की फजीलत, मसाइल और उसकी रूहानी अहमियत पर विस्तारपूर्वक और प्रभावशाली संबोधन किया। वहीं सैयद निहाल अहमद और खालिद रियाज ने उमरा सफर के आदाब, जरूरी हिदायतों तथा जायरीनों को पेश आने वाले महत्वपूर्ण मामलों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नैय्यर इकबाल सिद्दीकी और सैयद निहाल अहमद ने बताया कि इंशाअल्लाह 12 सितंबर और 12 अक्टूबर को रांची एयरपोर्ट से उमरा जायरीनों के जत्थे रवाना होंगे। उन्होंने बताया कि स्काई नेट ट्रैवल एंड टूर की ओर से हर महीने रांची से उमरा ग्रुप तथा दिल्ली से भी कई ग्रुप रवाना किए जाते हैं।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।