
रांची : केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सोमवार को सेमरा के सपूत शहीद अजय भगत की मां सुमन देवी को सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शहीद अजय भगत ने एनएसजी कमांडो के रूप में सेवा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। आज अजय जी की वीर माता सुमन देवी जी के चरण स्पर्श कर, उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट की। उन्हें सम्मानित करना मेरे लिए भी गौरव की बात है।

