रांची विश्वविद्यालय महिला टीम ने ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी बैडमिंटन टूर्नामेंट जीता

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची विश्वविद्यालय महिला टीम ने ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी बैडमिंटन टूर्नामेंट जीत लिया है।

यह प्रतियोगिता रॉयल ग्लोबल यूनिवर्सिटी, गुवाहाटी, आसाम में संपन्न हुई। यह जानकारी रांची विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ प्रीतम कुमार ने रविवार को दी।

उन्होंने कहा कि रांची विश्वविद्यालय के लिए आज का दिन हर्ष और उल्लास का रहा है।

रांची विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ कामिनी कुमार, संकायाध्यक्ष छात्र कल्याण डॉ आरके शर्मा, कुलसचिव डॉक्टर मुकुंद चंद्र मेहता ने टीम के सभी सदस्यों को जीत पर हार्दिक बधाई दी है।

Share This Article