
रांची: मतदाता सूची पुनरीक्षण SIR अभियान के तहत 23 मई को रांची जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों के सभी मतदान केंद्रों पर Un-Mapped Elector List प्रकाशित की जाएगी. यह निर्देश मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी-सह-सचिव ने दिया है।
डीसी मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर तमाड़, सिल्ली, खिजरी, रांची, हटिया, कांके और मांडर विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथों पर यह सूची उपलब्ध रहेगी। जिन मतदाताओं का नाम वर्ष 2003 की पिछली SIR मतदाता सूची से अब तक मैप नहीं हो पाया है, वे 23 मई को अपने मतदान केंद्र पर जाकर सूची में अपना नाम जांच सकते हैं। यह सुविधा सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

