गर्मी की छुट्टियों में रेल यात्रियों को बड़ी सौगात, धनबाद-चंडीगढ़ स्पेशल ट्रेन का हजारीबाग रोड में ठहराव

हजारीबाग रोड को मिला बड़ा रेल तोहफा, अब चंडीगढ़ का सफर होगा और आसान।

Neeral Prakash
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद : गर्मी की छुट्टियों और यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। यात्रियों की सुविधा और सुगम यात्रा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने गाड़ी संख्या 03311/03312 धनबाद-चंडीगढ़-धनबाद स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। सबसे खास बात यह है कि अब इस स्पेशल ट्रेन का ठहराव हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन पर भी होगा। इस फैसले से इलाके के हजारों रेल यात्रियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 03311 धनबाद-चंडीगढ़ स्पेशल ट्रेन 24 मई से 12 जुलाई तक प्रत्येक रविवार और गुरुवार को चलाई जाएगी। वहीं, गाड़ी संख्या 03312 चंडीगढ़-धनबाद स्पेशल ट्रेन 26 मई से 14 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को संचालित होगी।

हजारीबाग रोड स्टेशन पर ठहराव मिलने से आसपास के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। लंबे समय से लोग इस ट्रेन के स्टॉपेज की मांग कर रहे थे, जिसे अब रेलवे ने मंजूरी दे दी है। इससे यात्रियों को अब दूसरे बड़े स्टेशनों तक जाकर ट्रेन पकड़ने की परेशानी नहीं होगी।

वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह वरीय जनसंपर्क अधिकारी, धनबाद मंडल, मनीष सौरव द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि यह स्पेशल ट्रेन सप्ताह में दो दिन चलेगी। खासकर चंडीगढ़, पंजाब और उत्तर भारत की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यह सुविधा काफी राहतभरी साबित होगी। रेलवे के इस फैसले से यात्रियों का सफर अब पहले से अधिक आसान और सुविधाजनक हो जाएगा।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।