मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा- उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनना तय

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची/उत्तराखंड: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनना तय है।

बन्ना गुप्ता केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर गुरुवार को उत्तराखंड के रानीपुर विधानसभा से कांग्रेस उम्मीदवार राजवीर सिंह चौहान के पक्ष में चुनाव प्रचार के दौरान यह बातें कही।

बन्ना गुप्ता ने कहा कि उत्तराखंड में जनता समझ गई है कि भाजपा चल गई है और कांग्रेस आ गई हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटन व्यवसाय उत्तराखंड की आर्थिक रीढ़ है।

पर्यटन के कम होने से, यहां के लोगों का जीवन बेहद मुश्किलों भरा हो गया है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि पहाड़ों को वापस पर्यटन से जोड़ना कांग्रेस की कार्य योजनाओं में प्रमुखता से शामिल है।

गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस ने उत्तराखंड के चारों धामों में 24 घंटे आरओ पानी की व्यवस्था करने की घोषणा की है, जिससे वहां प्लास्टिक प्रदूषण को नियंत्रित कर पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सके।

उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री की हैसियत से भरोसा दिलाया कि कांग्रेस के आने से पर्वतीय क्षेत्रों में मॉडल अस्पताल बनेंगे, जिससे गांव के लोगों को मिल गुणवत्तापूर्ण बेहतर स्वास्थ्य लाभ मिल सकेगा। साथ ही ड्रोन और बाइक एम्बुलेंस से स्वास्थ्य सुविधाएं हर घर हर द्वार पहुंचेगी।

इस अवसर पर राजवीर सिंह चौहान, धनबाद कांग्रेस के नेता अशोक सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share This Article