झारखंड में फिर बिगड़ने वाला है मौसम का मिजाज, Yellow Alert जारी

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी रांची समेत राज्य भर में मौसक का मिजाज एक बार फिर से खराब होने वाला है। इस बार राजस्थान में बन रहे पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखने वाला है।

इस वजह से तीन फरवरी को राज्य संताल व कोयलांचल, दक्षिणी छोटानागपुर और दक्षिणी कोल्हान में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे तक की बारिश हो सकती है।

इतना ही नहीं वज्रपात की भी आशंका है। इस संबंध में केंद्र ने येलो अलर्ट जारी करके लोगों को सतर्क कर दिया है।

क्या है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

झारखंड में खराब होने वाले मौसम के मिजाज को लेकर विभाग ने आशंका जताई है कि कड़ाके की ठंड के बीच एक बार फिर मौसम में बदलाव दिखेगा और बारिश होगी।

दो फरवरी से ही मौसम में बदलाव दिखने लगेगा। आसमान में बादल छायेंगे। तीन फरवरी और चार फरवरी को बारिश की आशंका जताई गई है।

बारिश के साथ वज्रपात के भी आसार हैं। इसके बाद पांच फरवरी के बाद ही मौसम साफ होने की संभावना है।

Share This Article