रांची के मोरहाबादी में महिला को तेज रफ्तार कर ने मारी टक्कर, तत्काल रिम्स में…

बताया जाता है कि सरईटांड की रहने वाली शकुंतला देवी मोरहाबादी मैदान से अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान एक कार के चालक ने महिला को टक्कर मार दी

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : रांची के मोरहाबादी मैदान के समीप एक महिला को कार सवार ने मंगलवार को टक्कर मार दी। इससे महिला गंभीर रूप से घायल (Women Injured) हो गई। आनन- फानन में महिला को इलाज के लिए रिम्स भेजा गया।

बताया जाता है कि सरईटांड की रहने वाली शकुंतला देवी मोरहाबादी मैदान (Morabadi Maidan) से अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान एक कार के चालक ने महिला को टक्कर मार दी।

मदन मोहन शरण को हिरासत में ले लिया

टक्कर के दौरान महिला का पैर कार के अंदर फंस गया, भागने के क्रम में कुछ दूर तक महिला काफी दूर तक सड़क पर घसीटती चली गई। स्थानीय लोगों ने कार को रोककर उसे पलट कर महिला को बाहर निकाला और पुलिस की सहायता से उन्हें अस्पताल भेजा।

स्थानीय लोग काफी आक्रोशित थे क्योंकि बुजुर्ग महिला एकदम सड़क के किनारे चल रही थी, इसके बावजूद उसे टक्कर मारी गई। टक्कर मारने वाला युवक दिव्यांग है, इसके बावजूद वह कार चला रहा था।

पुलिस ने कार चालक लालपुर निवासी मदन मोहन शरण को हिरासत में ले लिया है। इस दौरान कार चालक के साथ स्थानीय लोगों ने मारपीट (Fighting) भी की है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply