झारखंड के कई जिलों में तेज हवा के साथ हुई बारिश, 26 मई को भारी बारिश की चेतावनी

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: चक्रवाती तूफान यास का प्रभाव मंगलवार से झारखंड में दिखने लगा है। रांची में सुबह से ही आसमान में बादल छाये रहे। इस दौरान तेज रफ्तार से हवाएं चल रही थी।

चक्रवाती तूफान के असर के कारण रांची, चाईबासा, सरायकेला, जमशेदपुर समेत कई जिलों में बारिश भी हुई।

रांची के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने मंगलवार को बताया कि यास के ओडिशा में हिट करते ही झारखंड में इसका और ज्यादा असर देखने को मिलेगा।

मौसम विभाग ने 26 मई को झारखंड के दक्षिणी जिले में भारी बारिश की चेतावनी दी है।

इसके अलावा 27 मई को रांची, रामगढ़, बोकारो और धनबाद में भी भारी बारिश की संभावना जताई है।

28 मई को भी झारखंड के पूर्वी जिले गुमला, लातेहार और पलामू में भारी बारिश की संभावना है। साइक्लोन यास का प्रभाव सरायकेला में ज्यादा रह सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में कई स्थानों पर हल्के और मध्यम दर्जे की वर्षा हुई। सबसे अधिक वर्षा 42.3 सेमी गोड्डा में रिकॉर्ड किया गया।

उच्च तापमान डाल्टेनगंज में 37.7 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस बोकारो और चाईबासा में रिकॉर्ड किया गया।

झारखंड में पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, खूंटी और बोकारो पर चक्रवाती तूफान यास का ज्यादा प्रभाव रहेगा।

झारखंड में सुपर साइक्लोन यास के खतरे को देखते हुए जान-माल की सुरक्षा को लेकर सभी जिलों को 72 घंटे का अलर्ट जारी किया गया है।

Share This Article