एयरपोर्ट पर रणवीर सिंह का ‘देखता हूं मैं’ वाला अंदाज, पपराजी से कही छोटी सी बात ने जीता दिल

Manu Shrivastava
2 Min Read
रणवीर सिंह
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह एक बार फिर अपने जमीन से जुड़े और विनम्र अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। ‘धुरंधर’ अभिनेता को शुक्रवार सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान वह अपनी टीम और वहां मौजूद पपराजी से काफी गर्मजोशी से बातचीत करते नजर आए।

पपराजी ने रणवीर से बताई परेशानी

एयरपोर्ट पर बातचीत के दौरान एक पपराजी ने रणवीर सिंह को बताया कि उसने कॉपीराइट क्लेम की वजह से अपना नया इंस्टाग्राम पेज बनाया है। पपराजी ने अभिनेता से कहा, “भाई नया पेज ओपन किया, कॉपीराइट और वो सब आ रहा था।”

रणवीर का छोटा सा जवाब हुआ वायरल

पपराजी की बात सुनने के बाद रणवीर सिंह ने बेहद सहज अंदाज में जवाब दिया, “देखता हूं मैं।” अभिनेता का यह छोटा सा जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा का विषय बन गया। रणवीर ने बिना किसी औपचारिकता के उसकी बात को गंभीरता से सुना और मदद का भरोसा दिया।

सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ

रणवीर सिंह के इस अंदाज ने इंटरनेट यूजर्स का दिल जीत लिया है। वायरल वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “This man respects everyone, no attitude.” वहीं एक अन्य यूजर ने खास तौर पर रणवीर के ‘देखता हूं मैं’ कहने के अंदाज की तारीफ की।

फैंस बोले- जमीन से जुड़े हैं रणवीर

कई अन्य यूजर्स ने अभिनेता को ‘हंबल’ और ‘डाउन टू अर्थ’ बताया। लोगों का कहना है कि रणवीर जिस सहजता से पपराजी से बातचीत करते हैं, वह उनके व्यक्तित्व को बाकी सितारों से अलग बनाती है।

पपराजी के साथ रणवीर की खास बॉन्डिंग

यह पहली बार नहीं है जब रणवीर सिंह का पपराजी के साथ दोस्ताना व्यवहार सुर्खियों में आया हो। एयरपोर्ट का यह वीडियो एक बार फिर दिखाता है कि अभिनेता अपने आसपास मौजूद लोगों से सम्मान और गर्मजोशी के साथ पेश आने में विश्वास रखते हैं।
Share This Article