रिश्वत मामले में अरेस्ट रातू के CO प्रदीप कुमार को मिली जमानत, हाई कोर्ट ने…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

CO Pradeep Kumar Got Bail: शुक्रवार को झारखंड हाई कोर्ट (Jharkhand High Court) के जस्टिस SN प्रसाद की अदालत ने रिश्वत मामले में Arrest रातू के CO प्रदीप कुमार (CO Pradeep Kumar) की बेल दे दी।

निचली अदालत से राहत नहीं मिलने के बाद उन्होंने हाई कोर्ट की ओर रुख किया था। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत में जमानत की सुविधा प्रदान की।

अदालत ने दो निजी मुचलके पर रिहा करने का आदेश दिया। बता दें कि नवंबर 2023 में ACB ने रिश्वत के मामले में सीओ प्रदीप कुमार को गिरफ्तार किया था।

CO ने बताया कि रातू अंचल में एक म्यूटेशन के लिए आवेदन दिया गया था। उनकी ओर से कभी इसके लिए पैसे नहीं मांगे गए थे और न ही उनके पास से ने कोई पैसे बरामद किए थे। उक्त पैसे जफर आलम से मिले थे। इससे CO का कोई संबंध नहीं है।

इस दौरान ACB ने CO के घर पर छापेमारी (Raid) की थी, जहां से दो लाख रुपये बरामद हुए थे। उक्त पैसे उन्होंने ATM से कुछ दिन पहले निकाले थे।

Share This Article