आरबीआई भवन में आग लगी, दमकल की छह गाड़ियां भेजी गईं

नई दिल्ली के संसद मार्ग स्थित आरबीआई भवन में आग लगने से हड़कंप मच गया, दमकल ने आग पर काबू पाया, कोई हताहत नहीं हुआ, सोलर पैनलों को नुकसान पहुंचा।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : दिल्ली के संसद मार्ग पर स्थित भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की इमारत में मंगलवार को आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल की छह गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। धुआं उठते ही इमारत में मौजूद सुरक्षाकर्मियों और कर्मियों को तुरंत अलर्ट किया गया। राहत की बात ये रही कि आग केवल इमारत की छत तक ही सीमित रही और इमारत के अंदरुनी हिस्सों तक नहीं पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि सोलर पैनलों को नुकसान पहुंचा है। दमकल और पुलिस विभाग इमारत में आग लगने के सटीक कारणों की जांच कर रहे हैं। पार्लियामेंट स्ट्रीट जैसे इलाके में हुई इस घटना ने सुरक्षा और फायर ऑडिट को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।