नई दिल्ली: क्रेडिट कार्ड से खर्च डेबिट कार्ड से खरीदारी के मुकाबले अक्टूबर में करीब छह गुना रहा, जबकि एटीएम से नकदी निकासी का मूल्य क्रेडिट कार्ड से हुए कुल खर्च के लगभग बराबर रहा। यह दर्शाता है कि डिजिटल भुगतान बढ़ने के बावजूद नकदी की भूमिका अब भी महत्वपूर्ण है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के मासिक आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर में क्रेडिट कार्ड से करीब 2.45 लाख करोड़ रुपये का खर्च किया गया, जबकि डेबिट कार्ड से खरीदारी पर 40,492 करोड़ रुपये खर्च हुए।



