मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना पोर्टल पर किसानों का निबंधन जारी रहेगा: बादल पत्रलेख

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख (Badal Patralekh) ने कहा कि जब तक राज्य के सुखाड़ से प्रभावित अंतिम कृषक को राहत योजना का लाभ नहीं मिल जाता है तब तक मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना पोर्टल (Drought Relief Scheme Portal) पर किसानों का निबंधन जारी रहेगा।

बादल ने कहा कि अब तक राज्य में 17 लाख 50 हजार 814 लाभुकों ने रजिस्ट्रेशन (Registration) कराया है। इनमें से 9,13,410 ऐसे किसान हैं जिन्होंने अब तक बुवाई नहीं की है।

गढ़वा के किसानों ने राहत के लिए रजिस्ट्रेशन कराया

इसके अलावा 6,69,007 किसान ऐसे हैं जिनकी फसल क्षति 33 फ़ीसदी से ज्यादा है। एक लाख 68 हजार 397 भूमिहीन कृषक मजदूरों में पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन (Registration) कराया है।

सबसे ज्यादा पलामू , देवघर और गढ़वा के किसानों ने राहत के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। बादल ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि प्राप्त आवेदनों के भूमि दस्तावेजों (Land Documents) के सत्यापन में तेजी लाएं ताकि राज्य के ज्यादा से ज्यादा किसानों को राहत पहुंचाई जा सके।

Share This Article