Latest NewsUncategorizedगैर महिला से बनाया संबंध, पत्नी ने किया केस, अब हाई कोर्ट...

गैर महिला से बनाया संबंध, पत्नी ने किया केस, अब हाई कोर्ट ने दिया चौकाने वाला फैसला

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Physical Relation Necessary After Marriage: ऐसे बहुत से मामले सामने आते हैं जिसमें पुरुष या महिला शादी शुदा होने के बाद भी किसी गैर पुरुष/महिला से शारीरिक संबंध (Physical Relationship With other man/woman) बनाते है।

जो की काफी गलत माना जाता है। लेकिन क्या हो अगर पति और पत्नी काफी सालों से एक दुसरे से अलग रह रहे हो और पति ने किसी और महिला से शारीरिक संबंध (Physical Relationship) स्थापित किया।

शारीरिक संबंध हर किसी के शरीर की मांग है। और ऐसे ही एक मामले को लेकर कोर्ट ने फैसला दिया है। दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) ने कहा कि करीब ढाई दशक से अलग रह रहे पति के यदि किसी अन्य महिला से संबंध हैं तो इसे क्रूरता कहना उचित नहीं है।

High Court ने इस मामले में निचली अदालत द्वारा पति-पत्नी के लंबे समय तक अलग रहने के आधार पर दिए गए तलाक को बरकरार रखा है। हाईकोर्ट ने यह भी कहा कि महिला मौखिक तौर पर ऐसे आरोप लगा रही है। उसके पास साक्ष्य नहीं हैं।

गैर महिला से बनाया संबंध, पत्नी ने किया केस, अब हाई कोर्ट ने दिया चौकाने वाला फैसला - Had a relationship with a stranger, wife filed a case, now the High Court gave a shocking decision

2005 से अलग रह रहे दंपती

जस्टिस सुरेश कुमार कैत एवं जस्टिस नीना बंसल कृष्णा की बेंच ने कहा कि यह दंपती वर्ष 2005 से अलग रह रहा है। उनके दोबारा एक साथ रहने की कोई संभावना नहीं है।

बेंच ने कहा कि यहां विवाद पति और उसके परिवार के सदस्यों के अनादर से उत्पन्न हुआ था। परिवार में बार-बार होने वाले झगड़ों के परिणामस्वरूप मानसिक पीड़ा (Mental Anguish) होती है।

बेंच ने अपने आदेश में कहा कि लंबे समय तक चलने वाले मतभेदों और आपराधिक शिकायतों (Disputes and Criminal Complaints) के कारण प्रतिवादी पति के जीवन में शांति नहीं रही और उसे दांपत्य संबंध से वंचित कर दिया, जो किसी भी वैवाहिक रिश्ते का आधार है।

गैर महिला से बनाया संबंध, पत्नी ने किया केस, अब हाई कोर्ट ने दिया चौकाने वाला फैसला - Had a relationship with a stranger, wife filed a case, now the High Court gave a shocking decision

पति ने की दूसरी शादी

इस मामले में पत्नी ने पति को तलाक (Divorce) देने के पारिवारिक अदालत के उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें कहा गया है कि पति के खिलाफ क्रूरता के आरोप गलत थे। महिला ने दलील दी थी कि उसके पति ने दूसरी महिला से शादी कर ली है।

गैर महिला से बनाया संबंध, पत्नी ने किया केस, अब हाई कोर्ट ने दिया चौकाने वाला फैसला - Had a relationship with a stranger, wife filed a case, now the High Court gave a shocking decision

शादी के रिश्ते में शारीरिक संबंध महत्वपूर्ण

बेंच ने कहा कि पारिवारिक अदालत (Family court) ने सही निष्कर्ष निकाला कि पत्नी ने पति के साथ क्रूरता की और उसकी अपील खारिज कर दी। बेंच ने माना कि शादी के रिश्तों में शारीरिक संबंध एक महत्वपूर्ण आधार है।

यहां पति-पत्नी दो दशक से ज्यादा समय से अलग हैं। ऐसे में पति यदि किसी अन्य महिला से संबंध बनाता है तो इसे क्रूरता कहना उचित नहीं है।

spot_img

Latest articles

NIA मामलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सहित 17 राज्यों को नोटिस

Supreme Court strict on delay in NIA cases: देश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)...

झारखंड के कोयला क्षेत्रों में आम हड़ताल का व्यापक असर, उत्पादन और कामकाज ठप

Impact of the Nationwide General Strike : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित...

पर्यावरण पर सजी खास फिल्म महोत्सव की शाम, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

CMS Vatavaran Ranchi Travelling Film Festival Inaugurated : रांची के ऑड्रे हाउस में मंगलवार...

कोकर इलाके में कार-ऑटो की टक्कर, पांच लोग घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Car-Auto Collision : राजधानी रांची के कोकर इलाके में गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार...

खबरें और भी हैं...