RIMS में इलाजरत TSPC के एरिया कमांडर की मौत

किसलय सिंह पलामू के मनातू का रहने वाला था। किसलय सिंह पिछले कई दिनों से बीमार था। वह पैरालाइज्ड हो गया था। उसे बीपी की भी समस्या थी

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Palamu Central Jail : पलामू सेंट्रल जेल के कैदी प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (TSPC) के एरिया कमांडर किसलय सिंह (Area Commander Kislay Singh) की इलाज के दौरान RIMS में मौत हो गई।

किसलय सिंह पलामू के मनातू का रहने वाला था। किसलय सिंह पिछले कई दिनों से बीमार था। वह पैरालाइज्ड हो गया था। उसे बीपी की भी समस्या थी।

रिम्स में ही उसका पोस्टमार्टम किया जायेगा

बताया जाता है कि तबीयत खराब होने के बाद उसे MMCH में भर्ती करवाया गया था। बाद में MMCH क डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया था। अब रिम्स में इलाज के क्रम में किसलय सिंह की मौत हो गयी है।

पलामू सेंट्रल जेल (Palamu Central Jail) के अधिकारियों ने मंगलवार सुबह मौत की पुष्टि की है। रिम्स में ही उसका पोस्टमार्टम किया जायेगा, जिसके बाद उसका शव परिजनों को सौंप दिया जायेगा।

Share This Article