शर्मनाक! बहू के साथ ससुर ने किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ramgarh Rape : रामगढ़ के भदानीनगर (Bhadaninagar) क्षेत्र निवासी एक 20 वर्षीय विवाहिता ने अपने ससुर निजाम अंसारी पर दुष्कर्म (Rape) का आरोप लगाया है।

जिसके बाद पीड़िता की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी ससुर नेजाम अंसारी को गिरफ्तार (Arrest) कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

एक माह पूर्व हुआ था सास का निधन

मामले में पीड़िता ने बताया कि करीब एक माह पूर्व उसकी सास का निधन हुआ था। जिसके बाद से पति और देवरों के काम पर जाने के बाद वो घर पर अकेले रह जाती है। इसी का फायदा उठा कर बुधवार को ससुर नेजाम अंसारी ने उसके साथ दुष्कर्म (Rape) किया।

साथ ही घटना के संबंध में किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। लेकिन फिर भी हिम्मत जुटाकर शाम को काम से लौटने पर पीड़िता ने अपने पति और देवरों को घटना की जानकारी दी।

TAGGED:
Share This Article