
रांची : उत्कृष्टता को सम्मान मिले तो व्यक्ति के साथ संस्थान का सीना भी चौड़ा हो जाता है। होटल रैडिशन ब्लू की उत्कृष्ट कर्मी और संस्थान की एसोसिएट मैनेजर ऑफ सेल्स रिचा तिर्की को उनके बेहतरीन दायित्व निर्वहन के लिए होटल के मालिक आदित्य और अनुराधा गुप्ता ने मैनेजर ऑफ द इयर अवार्ड से सम्मानित किया है। गौरतलब है कि रिचा तिर्की अपनी काबिलियत से होटल के सेल्स टारगेट को अचीव करने में अहम भूमिका निभा रही हैं। उनकी इस काबिलियत का अंदाजा होटल प्रबंधन को है और यही कारण है कि उन्हें पदोन्नति के साथ अवार्ड भी दिया जा रहा है। रिचा को ने मैनेजर ऑफ द इयर अवार्ड 2 जुलाई को दिया गया। अवार्ड हासिल करने के बाद रिचा ने होटल प्रबंधन के प्रति आभार प्रकट किया है।

