आरजेडी मना रही 30वां स्थापना दिवस, झारखंड में उतार-चढ़ाव के बीच बरकरार है राजनीतिक मौजूदगी

राष्ट्रीय जनता दल ने 30वां स्थापना दिवस मनाते हुए झारखंड में संगठन विस्तार का संकल्प लिया। राज्य में अब तक 27 विधायक चुने गए, जबकि फिलहाल गठबंधन सरकार में चार विधायक हैं।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RJD Foundation Day : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) झारखंड में अपना 30वां स्थापना दिवस मना रहा है। पार्टी ने इस वर्ष “सत्य, सेवा और समर्पण” को स्थापना दिवस की थीम बनाया है। बिहार की राजनीति से अपनी मजबूत पहचान बनाने वाली आरजेडी ने झारखंड में भी पिछले 26 वर्षों के दौरान कई राजनीतिक उतार-चढ़ाव देखे हैं। बावजूद इसके, पार्टी आज राज्य की गठबंधन सरकार का एक महत्वपूर्ण सहयोगी बनी हुई है।

झारखंड के गठन के बाद से अब तक RJD के कुल 27 विधायक विधानसभा पहुंच चुके हैं। वर्तमान विधानसभा में पार्टी के चार विधायक हैं, जो सरकार को समर्थन देने के साथ-साथ संगठन को भी मजबूत करने में जुटे हैं।

स्थापना दिवस के मौके पर रांची स्थित प्रदेश कार्यालय में सुबह से ही नेताओं और कार्यकर्ताओं का पहुंचना शुरू हो गया। प्रदेश नेतृत्व की मौजूदगी में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, वहीं राज्य के सभी जिलों में भी स्थापना दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम रखे गए हैं। पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता संगठन की मजबूती तथा आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर भी चर्चा कर रहे हैं।

आरजेडी के नेताओं का कहना है कि पार्टी सामाजिक न्याय और अहिंसा की विचारधारा के साथ आगे बढ़ रही है और झारखंड में संगठन के विस्तार के लिए लगातार काम किया जा रहा है। स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प भी लिया।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।