रांची: रिम्स स्थित नर्सिंग कॉलेज को स्थायी प्राचार्य मिल गई हैं। संस्थान प्रबंधन की ओर से डॉ. शालिनी एस. को कॉलेज के प्राचार्य का नियुक्ति पत्र सौंपा गया है।

रिम्स निदेशक ने डीन, चिकित्सा अधीक्षक और अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में उन्हें यह नियुक्ति पत्र प्रदान किया।

डॉ. शालिनी एस. वर्तमान में जमशेदपुर के टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) कॉलेज ऑफ नर्सिंग में कार्यरत हैं। सभी आवश्यक प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी होते ही उनके जल्द रिम्स का पदभार संभालने की संभावना है।
इस अवसर पर रिम्स निदेशक ने कहा कि स्थायी प्राचार्य के आने से कॉलेज की शैक्षणिक और प्रशासनिक गतिविधियों में तेजी आएगी। इससे नर्सिंग शिक्षा का स्तर और बेहतर होगा तथा संस्थान की व्यवस्थाओं को मजबूती मिलेगी।
रिम्स प्रबंधन ने डॉ. शालिनी को उनके नए कार्यकाल के लिए बधाई दी और भरोसा जताया कि उनके मार्गदर्शन में नर्सिंग कॉलेज नए आयाम स्थापित करेगा।


