
रांची : रिम्स में सोमवार को निक्षय पोषण योजना’ के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत CMPDIL के CSR अंतर्गत और RK HIV AIDS Research and Care Centre के संयुक्त तत्वावधान में 60 टीबी मरीजों के बीच पोषण किट का वितरण किया गया। डीटीओ डॉ. सिद्धेश्वर बास्की के नेतृत्व में टीबी एंड चेस्ट के एचओडी डॉ. ब्रजेश मिश्रा के देखरेख में डॉट्स केंद्र के प्रभारी डॉ.टी के मिश्रा के द्वारा सभी रोगियों को पोषण किट वितरण किया गया। योजना के तहत पिछले पांच महीनों से जिले के कुल 1550 टीबी मरीजों को निरंतर पोषण किट का वितरण किया जा रहा है। संस्थान के प्रतिनिधियों ने बताया कि इस जनकल्याणकारी प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य मरीजों को सही पोषण प्रदान कर उन्हें इस बीमारी से जल्द से जल्द उबरने में मदद करना और टीबी मुक्त भारत के संकल्प को साकार करना है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में दोनों संस्थानों के प्रमुख टीम मेंबर्स ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। संस्थान की ओर से
दीपक कुमार प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर, गुड्डू ठाकुर और उत्सव राज संस्थान प्रतिनिधि उपस्थित थे। रिम्स डॉट सेंटर की ओर से टीबीएचभी संजय कुमार झा, बसंत भगत, एएनएम बेबी, लैब टेक्नीशियन राजवंश राम, अंजना मेरी टोप्पो, वेरोनिका तिग्गा व अन्य समस्त स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा इस पूरे कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन, समन्वय और सहयोग किया गया। डॉट्स केंद्र के प्रभारी डॉ टीके मिश्रा ने इस प्रयास की सराहना की और कहा कि टीबी उन्मूलन के संकल्प को पूरा करने में ऐसी पोषण योजनाएं और संस्थागत सहयोग बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

