RIMS के 41 डिपार्टमेंट में 150 सीनियर रेजिडेंस की होगी बहाली, 28 मार्च से…

News Aroma
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RIMS Senior Residences: झारखंड की राजधानी रांची स्थित RIMS में 41 विभागों के 150 सीनियर रेजिडेंट के पदों पर बहाली होगी।

इसके लिए आवेदन मांगे गए हैं। Walk In Interview का आयोजन 28 मार्च से लेकर दो अप्रैल तक किया जाएगा।

कितने पदों पर भर्ती

चयनित चिकित्सकों को तीन साल के लिए RIMS में सेवा देनी होगी। इसके लिए चिकित्सकों को वेतन के अलावा Non Practicing Allowance मिलेगा।

इन पदों में समान्य वर्ग के लिए 52, ST 37, SC 21, BC 1 25, BC 2 10 व EWS कोटा के 5 पदों पर बहाली होगी। समान्य वर्ग के लिए न्यूनतम आयु सीमा 45 साल है।

डेंटल के विभिन्न आठ विभागों के 10 SR पद के लिए आवेदन मांगे हैं। दो दिन पहले RIMS ने Professor, Additional Professor, Associate Professor व Assistant Professor के 156 पदों पर आवेदन मांगे हैं, जिसे आठ अप्रैल तक Speed Post से भेजना होगा।

Share This Article