RJD की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक 20 जनवरी को, प्रभारी जेपीएन यादव…

RJD State Executive Meeting : झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक (State Executive Meeting) 20 जनवरी को रांची में होगी।

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RJD State Executive Meeting : झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक (State Executive Meeting) 20 जनवरी को रांची में होगी।

राजद के मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार (Dr. Manoj Kumar) ने बताया कि झारखंड राजद की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक 20 जनवरी को प्रदेश राजद कार्यालय में होगी।

प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव इसकी अध्यक्षता करेंगे

इस बैठक में मुख्य रूप से झारखंड प्रभारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव और राजद के राष्ट्रीय महासचिव भोला प्रसाद यादव उपस्थित रहेंगे।

बैठक में विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, प्रदेश राजद के सभी पदाधिकारी, प्रदेश कार्यकारिणी के सभी सदस्य, सभी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष, सभी जिला के जिला अध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष उपस्थित रहेंगे।

बैठक में राज्य की वर्तमान राजनीतिक स्थिति, संगठन को धारदार और मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा। प्रदेश कमेटी, जिला कमेटी, पंचायत कमेटी का संगठन और कैसे मजबूत होगी।

 

Share This Article