सिमडेगा में दिनदहाड़े व्यापारी से लूट

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

न्यूज़ अरोमा सिमडेगा: जलडेगा प्रखंड के कोनमेरला सप्ताहिक बाजार के दिन डुमरबेडा के व्यवसायी गुलशन नाग से अज्ञात अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया।

गुलशन नाग जलडेगा-सिमडेगा मुख्य पथ डुमरबेड़ा के अपने नये घर के प्रांगण में सड़क किनारे बैठकर लाह, महुआ, धान, उड़द सहित अन्य वस्तुओं की खरीदारी कर रहा था।

खरीददारी अंतिम चरण में थी।

इसी दौरान गांगुटोली की ओर से दो बाईक में नकाब लगाये चार अपराधी पहुंचे तथा हाथियार के बल झोला में रखे पैसे लूट कर सिमडेगा की ओर भाग निकले।

गुलशन नाग ने बताया कि खरीदारी खत्म कर चुके थे। झोला में पांच हजार रूपये थे।

घटना की सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबिन में जुट गयी है।

Share This Article