पटना के राजीव नगर में बवाल, प्रशासन से भिड़े लोग, पथराव और आगजनी, देखें Video

News Aroma
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना: राजधानी पटना के राजीव नगर थाना (Patna Rajiv Nagar Police Station) क्षेत्र के नेपाली नगर में रविवार को अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम पर प्रदर्शनकारियों ने हमला कर दिया।

लगभग सात घंटे तक मचे बवाल के बाद DM और SSP ने मोर्चा संभाला। इसके बाद अतिक्रमणकारी घरों में दुबक गए।

पटना के DM चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि राजीव नगर में हुए बवाल के पीछे भू माफिया (land mafia) का हाथ है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बवाल करने वालों की पहचान की जा रही है।

पटना के राजीव नगर में बवाल, प्रशासन से भिड़े लोग, पथराव और आगजनी, देखें Video

https://twitter.com/NewsAroma/status/1543643675351126016?s=20&t=n4pUxQrw6CRWHxrU0D5e5w

कुछ परिवार दुखी मन से अपना घर खाली करने में जुटे रहे

पत्रकारों से बातचीत में DM ने कहा कि गठित समितियों के खिलाफ केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई होगी।

DM ने बताया कि उपद्रवियों के पथराव में सिटी SP मध्य अंबरीश राहुल व हवलदार जख्मी हो गए। एक महिला सिपाही का पैर टूट गया। इसके अलावा आगजनी की चपेट में आने से पांच लोग झुलस गए।

पटना के राजीव नगर में बवाल, प्रशासन से भिड़े लोग, पथराव और आगजनी, देखें Video

उन्होंने बताया कि पुलिस के छोड़े गए रबड़ बुलेट (Bullet) के लगने से एक युवक बेहोश होकर गिर गया। इसके अलावा बुलडोजर गरजने पर एक अधेड़ को हार्ट अटैक आ गया।

SSP ने बताया कि केस दर्ज कर बवालियों पर कार्रवाई की जाएगी। उपद्रवियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी (Raid) करेगी।

प्रशासन की कार्रवाई के बाद राजीव नगर के नेपाली नगर में कई परिवार प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते दिखे तो वहीं कुछ परिवार दुखी मन से अपना घर खाली करने में जुटे रहे।

राजीव नगर इलाके में डर और आतंक का वातावरण

लोगों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन की वजह से बुलडोजर रोक कर लोगों की गिरफ्तारी (Arrest) शुरू कर दी गई।

गिरफ्तारी के बाद पूर्व सांसद और जाप राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव नेपाली नगर पहुंचे। पप्पू यादव को प्रशासन द्वारा मकान मालिकों से बातचीत नहीं करने दी गई।

उन्होंने मुख्यमंत्री (Chief Minister) से लोगों के मकान बचाने का आग्रह किया। साथ ही कहा कि राजीव नगर और नेपाली नगर की जनता सिस्टम की गलती का खामियाजा क्यों भुगते।

इस घटना के दोषी सरकार और उनके पदाधिकारी हैं। राजीव नगर इलाके में डर और आतंक (Fear and Terror) का वातावरण है।

राजीव नगर इलाके में डर और आतंक का वातावरण

पुलिस ने राजीव नगर से 12 लोगों को किया गिरफ्तार

पटना के राजीव नगर में जारी अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के बीच स्थानीय लोगों और पुलिस की झड़प हुई है। पुलिस ने दीघा भूमि संघर्ष समिति के अध्यक्ष श्रीनाथ समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिलाधिकारी ने बताया कि मकान तोड़ने का काम शुरू हो गया है। शाम तक अवैध निर्माण वाले सभी मकान ध्वस्त कर दिए जाएंगे।

Share This Article